इस बार और भी खास होगी बनारस की देव दीपावली, शहर से लेकर घाट तक होगी सजावट, दीवारों पर उकेरे जा रहे चित्र 

बनारस में देव दीपावली को लेकर लगातार तैयारी जारी है। एयरपोर्ट से लेकर घाटों तक भव्य सजावट की  जा रही है। दीवारों पर चित्रों को उकेरा जा रहा है। इसी के साथ दीपों को जलाकर नए रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। 

/ Updated: Nov 04 2022, 03:19 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वाराणसी में इस बार देव दीपावली काफी भव्य होने वाली है। देव दीपावली पर 10 लाख दीपों को जलाया जाएगा। पहली बार बाबा विश्वनाथ धाम में लेजर शो का आयोजन किया जाएगा। भगवान शिव की थीम पर आयोजित होने वाले इस शो के साथ ही भगवान शिव की कथाओं को भी सुनाया जाएगा।
बनारस के अर्धचंद्राकार घाटों के दोनों तरफ दीप जलाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने बताया कि बनारस के घाटों पर 8 एवं घाट उसपार 2 लाख दीप जलाए जाएंगे। इसके साथ ही बनारस के प्रमुख घाट पर महाआरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। वही आपको बता दो कि जिला प्रशासन द्वारा दीपावली के एक दिन पूर्व सुबह घाट के साथ सफाई के लिए महा अभियान भी चलाया जाएगा।