DIOS हरदोई का सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन, जानिए क्या रहा खास

हरदोई डीआईओएस का चयन सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिता के लिए हो गया है। उन्होंने लखनऊ मण्डल की टीम से प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी लगन, परिश्रम औऱ प्रतिभा से यह सफलता हासिल की है। 

/ Updated: Aug 25 2022, 11:58 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

जिला विद्यालय निरीक्षक वी के दुबे का  सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिता के अन्तर्गत वालीबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में चयन किया गया है। वालीबॉल की प्रादेशिक सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता का आयोजन बांदा में  22 और 23 अगस्त को किया गया, जिसमें लखनऊ मण्डल की टीम से प्रतिभाग करते हुए वीके दुबे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के दृष्टिगत उन्हें वालीबॉल की राष्ट्रीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में चयन किया गया है। 

राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन अक्टूबर माह में सम्भावित है। इसके पूर्व  10 और 11 अगस्त को के डी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता में वीके दुबे का चयन लखनऊ मण्डल की टीम के लिए किया गया था। राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले  दुबे जनपद हरदोई के पहले अधिकारी हैं। उनकी खास बात एक और यह भी रही कि इस चयनित टीम में वे 59 वर्षीय सबसे अधिक उम्र के खिलाड़ी हैं जिनका सर्वाधिक बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। उन्होंने अपनी लगन, परिश्रम और प्रतिभा से यह सफलता प्राप्त की है जो जनपद हरदोई के लिए गौरव की बात है।