भैंस और उसके बच्चे का डीएनए टेस्ट, जानिए क्या है पूरा मामला जो बना है चर्चा का विषय

पीड़ित चंद्र पाल का कहना है कि हमारे यहां से 25 अगस्त 2020 को भैस के बच्चे की चोरी हुई थी, जिसमे तुरंत हमने पुलिस को लिखित में सूचना दी थी और बड़ी मेहनत के बाद चोरी हुए भैस के बच्चे का भी पता लगा लिया था। लेकिन उस समय पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

/ Updated: Jun 04 2022, 01:02 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के अहमदगढ़ गांव से भैंस का बच्चा चोरी के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस ने शामली और सहारनपुर में भैसे और उसके बच्चे का डीएनए टेस्ट कराने की आदेश दिए हैं। जिसमें जानवरों के डॉक्टर की टीम ने शामली से और सहारनपुर जनपद से दोनों जावनरों का डीएनए टेस्ट लेकर जांच के लिए भेज दिया है।

आपको बता दें कि मामला झिंझाना थाना क्षेत्र के अहमदगढ़ गांव का है। जहां चंद्रपाल पुत्र दीपचंद कश्यप के घर से 25/8/ 2020 में एक भैंस के बच्चे की चोरी की घटना हुई थी। जिसमें उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी और खुद अपनी मेहनत से उन्होंने 5/11/2020 कुछ समय बाद ही भैस के बच्चे की चोरी होने के बाद उसका पता लगाया था। बीनपुर जनपद सहारनपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने उस मामले में सहारनपुर में खुलासा होने के बाद झिंझाना थाना में चोरी की तहरीर भी दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी। अब एसपी साहब के आदेश पर घटना का खुलासा करने के लिए डीएनए टेस्ट के आदेश दिए हैं।