कानपुर के तनावपूर्ण माहौल के बीच सकुशल संपन्न हुई जुमे की नमाज, नमाजियों ने प्रशासन का जताया आभार

बेकनगंज स्थित यतीमखाना में बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भीड़ इकट्ठा हो गई थी। यही भीड़ जुलूस के रूप में आगे बढ़कर बाजार बंद कराने लगी थी। जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया था। इसके बाद स्थितियां बिगड़ गईं थी। दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थराव हुआ था। कानपुर पुलिस ने बिगड़े हुए हालातों को संभालने के लिए दिन-रात एक कर दिए।
 

/ Updated: Jun 10 2022, 03:25 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

कानपुर: पिछले दिनों यूपी के कानपुर में हुई हिंसा के बाद शुक्रवार को नमाजियों ने सौहाद्रपूर्ण वातावरण में जुमे की नमाज पढ़ी गई। हिंसा के बाद मस्जिदों में नमाजियों की संख्या काफी देखी गई। कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। हिंसा प्रभावित और अति संवेदनशील इलाकों में आने वाली मस्जिदों के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल, पीएसी और एआरएफ को तैनात किया गया था। जुमे की नमाज से पहले मुस्लिम धर्म गुरूओं ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की थी।

बेकनगंज स्थित यतीमखाना में बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भीड़ इकट्ठा हो गई थी। यही भीड़ जुलूस के रूप में आगे बढ़कर बाजार बंद कराने लगी थी। जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया था। इसके बाद स्थितियां बिगड़ गईं थी। दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थराव हुआ था। कानपुर पुलिस ने बिगड़े हुए हालातों को संभालने के लिए दिन-रात एक कर दिए।

कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने हिंसा प्रभावित इलाकों में लगभग दो हजार पुलिस कर्मियों तैनात किया था। इसके साथ ही 17 बटालियन फोर्स को लगाया था। पुलिस ड्रोन से भी नजर रख रही थी। जुमे की नमाज के दौरान छतों पर पुलिस कर्मियों को दुरबीन के साथ तैनात किया गया था। छतों से पूरे इलाके में नजर रखी जा रही थी।