महिलाओं के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विवाद का वीडियो

यूपी के जिले गाजियाबाद के लोनी इलाके में महिलाओं के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मारपीट में कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। ऐसा बताया जा रहा है कि मकान मालिक और किराएदार से जुड़ा विवाद है।  

/ Updated: Aug 16 2022, 05:23 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के जिले गाजियाबाद के लोनी इलाके में महिलाओं के बीच लड़ाई का मामला सामने आया है। यहां दो पक्षों की महिलाओं के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस मार पिटाई में कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रहा है। घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। इस घटना में कई महिलाएं बुरी तरह जख्मी हो गई हैं। यह मामला शहर के लोनी कोतवाली के प्रेम नगर क्षेत्र का है। पुलिस द्वारा इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। 

महिलाओं के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से महिलाओं के बीच मारामारी हो रही है। महिलाओं के हाथों में लाठी-डंडों से लैस होकर दूसरे पक्ष को मारते हुए दिखाई दे रही हैं। वायरल हो रहे वीडियो में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि मामला लाठी-डंडों तक पहुंच गया। ऐसा कहा जा रहा है कि किराएदार महिला घर खाली नहीं कर रही थीं। जिसकी वजह से तनाव की स्थिति पैदा हो गई और इतना बड़ा विवाद खड़ा हो गया।