वीडियो वायरल: थाने में ब्लॉक प्रमुख के भाई ने की दबंगई, जमकर की गाली-गलौज और मारपीट 

यूपी के हरदोई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ब्लॉक प्रमुख के भाई के द्वारा थाने में दबंगई की जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी एक्शन में है। 

/ Updated: Dec 26 2022, 04:07 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

हरदोई: पिहानी ब्लॉक प्रमुख के भाई की गुंडई का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें थाने के अंदर एक युवक की पिटाई की है। वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक कह रहा है कि तमाचा क्यों मारा है। दूसरा पक्ष एक पक्ष पर हावी दिख रहा है। इस दौरान थाने में पुलिस के सामने मारपीट की नौबत आती है। हालांकि पुलिस की तत्परता से मारपीट नहीं हो पाती है। 

राममूर्ति राठौर नाम के व्हाट्सएप यूजर ने भाजपा विचार मंच 2024 हरदोई नाम के ग्रुप पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें लिखा है कि जाति विशेष के लोगों ने आज पूर्व नगर पालिका प्रत्याशी कृष्ण पाल गुड्डू राठौर भैया जी को पिहानी थाने पर बहुत मारा है। इसकी मैं घोर निंदा करता हूं। भाजपा सरकार का चरित्र उजागर हो गया है भाजपा हटाओ। इतनी बड़ी गुंडागर्दी है, पिहानी थाने का मामला है। गुड्डू राठौर को थाने में मारा है। हौसला बुलंद है ब्लॉक प्रमुख के भाई लोगों की दहशत है। 

हालांकि कुछ हो ना हो लेकिन इस प्रकार का वीडियो वायरल होने से फजीहत जरूर हो रही है। थाने में एक भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई पुलिस के इकबाल पर सवालिया निशान खड़ा कर रही है। वीडियो वायरल होने के बाद क्या कार्रवाई होती है यह तो समय बताएगा। लेकिन भाजपा के पूर्व नगर पालिका प्रत्याशी से इस प्रकार की अभद्रता से भाजपाइयों में आक्रोश जरूर है।