अमृत महोत्सव के तहत सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, कहा- नहीं चुका सकते आजादी का कर्ज 

शामली में तिरंगा यात्रा के दौरान हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य दीपाली गर्ग का कहना है कि हमें आजादी बड़े ही बलिदान के बाद मिली है इस आजादी का कर्ज हम किसी भी रूप में नही चुका सकते हैं। 

/ Updated: Aug 12 2022, 01:13 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

पूरे देश में 15 अगस्त को आजादी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाने वाला है। जिसको लेकर सरकार ने हर घर तिरंगा योजना के नाम से एक योजना चलाई है। वही पूरे देश में आजादी के पर्व को धूमधाम से मनाए जाने के लिए आज शामली जनपद में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने एकत्रित होकर तिरंगा यात्रा निकाली है। जिसमें शामली के कई कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने पार्टिसिपेट किया है।

आपको बता दें कि 15 अगस्त आजादी का पर्व पूरे देश मे आजादी अमृत महोत्सव के नाम से मनाया जा रहा है। जिसको लेकर सरकार ने हर घर तिरंगा योजना के नाम से योजना चलाई हुई है। वही इस योजना से पहले शामली जनपद में कई कॉलेजों के छात्र-छात्राओं द्वारा तिरंगा जागरूकता रैली निकाली गई है जिसमें शामली के कई कॉलेजों के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। इस यात्रा के दौरान एनसीसी व स्काउट के छात्र-छात्राओं सहित अन्य कॉलेजों के सैंकड़ो छात्र छात्राएं भी शामिल रहे हैं। आजादी के इस अमृत महोत्सव पर एनसीसी की छात्रा शिवानी का कहना है कि तिरंगे के साथ यात्रा निकालकर हमे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। हमें गर्व है कि हम भारतीय है और हम आजादी के अपने इस पर्व को बड़े ही गर्व से मना रहे हैं। वही तिरंगा यात्रा के दौरान शामली डीआईओएस सरदार सिंह का कहना है कि सरकार ने आजदी के पर्व को अमृत महोत्सव में मनाने के लिए बहुत  योजनाएं चलाई हैं। वहीं आजादी के इस पर्व में आज सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राओं ने एकत्रित होकर शामली के राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज से तिरंगा यात्रा शुरू की है जिसके बाद उन्होंने वीवी इंटर कॉलेज में तिरंगा यात्रा का समापन किया है।

15 अगस्त को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाने वाला है जिसको लेकर बड़े जोरों शोरों पर तैयारी की जा रही है। वहीं शामली के हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की छात्र-छात्राएं भी आजादी के अमृत महोत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है।