भूख से परेशान युवक ट्रैफिक लाइट के खंभे पर चढ़ा, बोला ये डिमांड पूरी नहीं हुई तो जान दे दूंगा

उत्तर प्रदेश के आगरा के एमजी रोड के रावली स्थित एसबीआई तिराहे पर एक युवक ट्रैफिक लाइट के खंभे पर चढ़ गया। युवक का शोर सुनकर पुलिस पहुंच गई। उसे उतारने की कोशिश करने लगी।मगर, युवक ने भूख से परेशान होने की बात कही। इस पर उसे खाना खिलाया गया। इस दौरान दमकल, टोरंट की क्रेन सहित हाइड्रा तक मंगवा ली। गई। युवक ने डेढ़ घंटे तक पुलिस से मशक्कत कराई।युवक ने अपना नाम वीरेंद्र बताया। कहा कि वह रायबरेली का रहने वाला है। मालगाड़ी से आगरा तक आया है। उससे उतरने के बाद भटक रहा था। एक जगह पर खाना मांगने गया, लेकिन भगा दिया गया। भूख लग रही है। कोई सुनने वाला नहीं है। रात तकरीबन दस बजे वह रावली स्थित एसबीआई तिराहे पर ट्रैफिक लाइट के खंभे पर चढ़ गया। यह देखकर पुलिस कर्मी आ गए। उसे समझाने की कोशिश करने लगे।मगर, युवक तरह-तरह की बात करने लगा। रात तकरीबन 11 बजे उसने खाना मांगा। इस पर उसे खाने का पैकेट लाकर दिया। उसने खंभे पर बैठकर ही खाना खाया। 

/ Updated: Apr 27 2020, 03:58 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। उत्तर प्रदेश के आगरा के एमजी रोड के रावली स्थित एसबीआई तिराहे पर एक युवक ट्रैफिक लाइट के खंभे पर चढ़ गया। युवक का शोर सुनकर पुलिस पहुंच गई। उसे उतारने की कोशिश करने लगी। मगर, युवक ने भूख से परेशान होने की बात कही। उसे खाना खिलाया गया। इस दौरान दमकल, क्रेन तक मंगवा ली गई। युवक ने डेढ़ घंटे तक पुलिस से मशक्कत कराई। युवक ने अपना नाम वीरेंद्र बताया। कहा कि वह रायबरेली का रहने वाला है। मालगाड़ी से आगरा तक आया है। एक जगह पर खाना मांगने गया, लेकिन भगा दिया गया। भूख लग रही है। कोई सुनने वाला नहीं है। रात तकरीबन दस बजे वह रावली स्थित एसबीआई तिराहे पर ट्रैफिक लाइट के खंभे पर चढ़ गया। यह देखकर पुलिस कर्मी आ गए। उसे समझाने की कोशिश करने लगे। मगर, युवक तरह-तरह की बात करने लगा। रात तकरीबन 11 बजे उसने खाना मांगा। इस पर उसे खाने का पैकेट लाकर दिया। उसने खंभे पर बैठकर ही खाना खाया।