मायके जा रही पत्नी को पति ने रास्ते में कुल्हाड़ी से काटा, सिर्फ एक चीज बनी हत्या की वजह

वीडियो डेस्क। यूपी के हरदोई के बेहटा गोकुल थाना इलाके में नाराज होकर मायके जा रही महिला को पीछे से पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद युवक ने भी गांव के बाहर ही एक जामुन के पेड़ से फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। जिसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुटी है। 

/ Updated: Jul 14 2020, 02:52 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। यूपी के हरदोई के बेहटा गोकुल थाना इलाके में नाराज होकर मायके जा रही महिला को पीछे से पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद युवक ने भी गांव के बाहर ही एक जामुन के पेड़ से फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। जिसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुटी है। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के मझरा गांव निवासी अशोक जम्मू में एक निजी फैक्ट्री में मजदूरी करता था। एक माह पहले वापस अपने गांव लौटा था। परिजनों के मुताबिक अशोक शराब का आदी है। जिसे लेकर आए दिन पति पत्नी के बीच विवाद हुआ करता था। शनिवार की शाम को अशोक शराब के नशे में घर आया। इसका पत्नी सावित्री ने विरोध किया। जिससे दोनों के बीच शाम को विवाद हो गया। नाराज होकर सावित्री मायके जाने के लिए पिहानी थाना के बतैहिइया गांव निकल पड़ी। गांव से करीब 100 मीटर दूरी पर सावित्री पहुंची थी। तभी पीछे से पति कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा जिसने सर पर हमला कर दिया।