इकबाल जिंदाबाद नाम से ग्रुप बना अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन की थी बड़ी तैयारी, एडमिन गिरफ्तार 

उन्नाव में पुलिस की ओर से एक एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। यह युवक सोशल मीडिया पर ग्रुप बना अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन की रणनीति बना रहा था। 

/ Updated: Jun 20 2022, 05:07 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

उन्नाव: अग्निपथ सेना भर्ती को लेकर उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यो में भी लगातर युवा इसका विरोध जता रहे है। इतना ही नही कई शहरों में आगजनी की घटनाएं हो रही है। ऐसे में उन्नाव पुलिस भी अलर्ट पर है। आईबी, खुफिया विभाग के साथ ही साईबर सेल, सर्विलांस की टीम भी सोशल प्लेटफार्म पर मांटिरिंग कर रही है। इसी क्रम में अग्निपथ विरोध को लेकर एक युवा ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर कई लोगो को जोड़ा ओर विरोध प्रदर्शन की तैयारी की। इसकी जानकारी पुलिस टीम को हुई तो तत्काल प्रभाव से व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन को गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार मौरावां थाना क्षेत्र के ग्राम पतयोलदासी निवासी गोविंद पुत्र रामसिंह ने व्हाट्सएप पर इकबाल जिन्दाबाद नाम से एक ग्रुप बनाया। जिसमें कई युवाओं को एडमिन बनकर जोड़ा। ग्रुप में अग्निपथ सेना भर्ती को लेकर विरोध की बात लिखी। इतना ही नही लिखा कि 'मौरावां के अकोहरी से मुख्य कस्बा तक विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। TOD के खिलाफ मेरे जितने भी भाई है सभी ज्यादा से ज्यादा संख्या में आए और धरना प्रदर्शन का हिस्सा बने। इस मैसेज को ज्यादा से ज्यादा आर्मी लवर्स ब्वॉयज एंड गर्ल्स (Army lovers boys&girls) के पास शेयर करे'। मैसेज ओर ग्रुप बनाने की जानकारी पुलिस को मिली। तत्काल प्रभाव से सर्विलांस, साइबर की टीम ने नम्बरो के आधार पर ग्रुप के एडमिन गोविंद को गिरफ्तार कर लिया है। 
पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि अग्निपथ को लेकर उन्नाव में हिंसा न होने पाए इसके लिए कई चिन्हित स्थानों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। हिंसा भड़काने वालों पर भी नजर है। मौरावां में एक व्हाट्सएप एडमिन को गिरफ्तार किया गया है।