कलुआ को आज भी है विकास दुबे के लौट आने का इंतजार, मलबे में ढूंढता है उसके निशां

वीडियो डेस्क। विकास दुबे पुलिस एनकाउंटर में ढ़ेर हो गया। 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले को उसके गुनाहों की सजा मिल गई। 3 जुलाई को विकास दुबे का आशियान पुलिस ने ध्वस्त कर दिया था। उस वक्त इस घर में विकास के पिता और नौकरानी के अलावा कोई और भी था जिसे अभी तक विकास दुबे के आने का इंतजार है। 

/ Updated: Jul 21 2020, 01:30 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। विकास दुबे पुलिस एनकाउंटर में ढ़ेर हो गया। 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले को उसके गुनाहों की सजा मिल गई। 3 जुलाई को विकास दुबे का आशियान पुलिस ने ध्वस्त कर दिया था। उस वक्त इस घर में विकास के पिता और नौकरानी के अलावा कोई और भी था जिसे अभी तक विकास दुबे के आने का इंतजार है। वो है विकास दुबे का पालतू कुत्ता। तीन जुलाई को विकास दुबे की कोठी गिरने के बाद भी वह मलबे के इर्द-गिर्द ही घूमता है। फिलहाल गांव में रहने वाले अन्य लोग उसे रोटी खिला देते हैं। बता दें कि विकास दुबे का यह पालतू कुत्ता कलुआ इसी कोठी में बड़ा हुआ। मकान ढहाने के साथ ही उसका घर भी उजड़ गया। हालांकि वह अब भी उस कोठी से अलग नहीं हो सका है। वह मलबे में और उसके बाहर पड़ी खाट पर बैठकर ढहाई गई कोठी को देखता रहता है।