कानपुर एनकाउंटर: वारदात में शामिल शशिकांत की पत्नी का ऑडियो हुआ वायरल, खुद बता रही पूरी कहानी

वीडियो डेस्क। कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में बीती 2-3 जुलाई की रात गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस पर विकास व उसके साथियों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस फायरिंग में पुलिस टीम को लीड कर रहे सीओ बिल्हौर देवेन्द्र मिश्रा समेत 8 पुलिसवाले शहीद हो गए थे। जिसके बाद विकास व उसके साथियों ने पुलिसकर्मियों के कई हथियार लूट लिए थे। 

/ Updated: Jul 14 2020, 05:40 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में बीती 2-3 जुलाई की रात गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस पर विकास व उसके साथियों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस फायरिंग में पुलिस टीम को लीड कर रहे सीओ बिल्हौर देवेन्द्र मिश्रा समेत 8 पुलिसवाले शहीद हो गए थे। जिसके बाद विकास व उसके साथियों ने पुलिसकर्मियों के कई हथियार लूट लिए थे। मामले में पुलिस ने विकास समेत उसके 6 साथियों को एनकाउंटर में मार गिराया, जबकि 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस घटना में शामिल रहे विकास गैंग के प्रमुख शूटर शशिकांत उर्फ़ सोनू पाण्डेय को चौबेपुर थाना क्षेत्र के मेला ग्राउंड से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश शशिकांत भी बिकरू गांव का रहने वाला है। सोनू पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। वहीं शशिकांत की पत्नी और विकास की भाभी की बातचीत का एक ऑडियो वायरल हो रहा है।