नकली प्रोटीन बनाने वाले के ठिकाने पर पुलिस का छापा, विदेशी कंपनियों के ब्रांड बताकर लाखों कमाता था आरोपी

यूपी के जिले मेरठ में नकली प्रोटीन और स्टेरॉयड बनाने वाले शाहरुख के ठिकाने पर पुलिस ने छापा मारा है। पुलिस को आरोपी के घर से नोटों का जखीरा बरामद हुआ है। शाहरुख के घर में बने तहखाने से नोटों की गड्डियां मिली है। 

/ Updated: Aug 21 2022, 12:42 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मेरठ: उत्तर प्रदेश के जिले मेरठ में नकली प्रोटीन और स्टेरॉयड बनाने वाले शाहरुख के ठिकाने पर पुलिस ने छापा मारा है। आरोपी शाहरुख 50 करोड़ रुपये से अधिक का नकली फूड सप्लीमेंट व स्टेरॉयड खैरनगर और जिम संचालक को सप्लाई कर चुका है। उसने खैरनगर की 10 दुकानों के नाम भी बताए। पुलिस का दावा कि 20 दिन पहले खैरनगर में जिन तीन दुकानों पर नकली प्रोटीन पकड़ा गया था, वहां भी उसकी सप्लाई थी। नकली फूड सप्लीमेंट बेचने के मामले में शाहरुख दिल्ली में जेल जा चुका है। वहां से छूटने के बाद मेरठ में यह धंधा शुरू किया। उसने घर में तहखाना बनाया जिसका रास्ता अलमारी से था। इस तहखाने में नकली फूड सप्लीमेंट और पैसा रखा जाता था। यह बात सिर्फ शाहरुख और उसकी पत्नी को पता थी। 

आरोपी शाहरुख दिल्ली से पाउडर, रैपर व अन्य सामान लाकर घर पर ही फूड सप्लीमेंट तैयार करता था। अमेरिका, जापान समेत कई विदेशी कंपनियों के ब्रांड बताकर लाखों कमा रहा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी के घर में दिनभर काम चलता था। खैरनगर में छापा मारने के बाद से ही एसओजी नकली सप्लीमेंट बनाने वालों की तलाश में थी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी शाहरुख ने बताया कि एक हजार रुपये की लागत में एक लाख का नकली फूड सप्लीमेंट तैयार हो जाता है। पाउडर में अलग-अलग केमिकल मिलाकर वह घर पर ही सप्लीमेंट तैयार कर लेता था। इस काम में उसके घर के लोग भी सहयोग करते थे।