रोडवेज बस में अनियंत्रित होकर टकराया तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा, हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल

यूपी के जिले मुरादाबाद में रोडवेज बस में अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।

/ Updated: Aug 30 2022, 01:07 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद में रोडवेज बस में अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा टकरा गया। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। तीनों घायलों का जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उपचार शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा। सड़क दुर्घटना की वजह से पुल पर जाम लग गया। इतना ही हनीं ऑटो रिक्शा की बस से टक्कर होने के चलते बस चालक फरार हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम को खुलवाया। यह हादसा शहर के कटघर थाना इलाके के हनुमान मूर्ति फ्लाईओवर में हुआ है।