नरसिंहानंद गिरी ने हिंदू को बताया 'सबसे बङा पाखंडी' कहा- तिरंगे ने किया बर्बाद, इसका करो बहिष्कार 

नरसिंहानंद गिरी के एक बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अपने बयान में वह तिरंगे का बहिष्कार करने की बात कह रहे हैं। इसी के साथ हिंदू को सबसे बड़ा पाखंडी भी बता रहे हैं।

Share this Video

उत्तर प्रदेश के जिले गाजियाबाद में डासना देवी मंदिर के पीठाधीश्वर यति और जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर नरसिंहानंद गिरि ने सरकार के हर घर तिरंगा अभियान का विरोध किया। पूरे देश में एक तरफ हर तिरंगा अभियान जोरो शोरो से चल रहा है तो वहीं दूसरी ओर गिरी ने कहा है कि तिरंगे का बहिष्कार करो। अफने विवादित बयान ने उन्होंने आगे कहा कि इस तिरंगे ने तुम्हें ही बर्बाद कर दिया है।

शहर के डासना देवी मंदिर के पीठाधीश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कहा कि एक बहुत बड़ा अभियान इस देश में चल रहा है तिरंगे के नाम पर। ये अभियान भारत की सत्तारूढ़ पार्टी चलवा रही है। इस अभियान में तिरंगे को बनाने का सबसे बड़ा ऑर्डर बंगाल की एक कंपनी को दिया गया है और इसका मालिक है सलाउद्दीन नाम का एक मुसलमान। वो आगे कहते है कि दुनिया के सबसे बड़े पाखंडी अगर कोई हैं तो वो हिंदू हैं। हिंदुओं के दलाल मुसलमानों के आर्थिक बहिष्कार की बात करते हैं। चिल्ला चिल्लाकर कहते हैं कि हिंदुओं को मुसलमानों का आर्थिक बहिष्कार करना चाहिए।

Related Video