
छेड़छाड़ का विरोध किया तो शख्स ने महिला को बीच सड़क पीटा, घसीटा फिर कुर्सी मार किया बेहोश, देखें वीडियो
वीडियो डेस्क। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला की गलती बस इतनी थी कि वो अपनी बेटी के साथ हुई छेड़खानी का विरोध कर रही थी। इसी बात पर एक शख्स वहशी बन गया और बुजुर्ग महिला की पिटाई लगा दी। बुजुर्ग महिला को सरेराह सड़क पर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
वीडियो डेस्क। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला की गलती बस इतनी थी कि वो अपनी बेटी के साथ हुई छेड़खानी का विरोध कर रही थी। इसी बात पर एक शख्स वहशी बन गया और बुजुर्ग महिला की पिटाई लगा दी। बुजुर्ग महिला को सरेराह सड़क पर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। महिला अकेली सड़क पर खड़े तमाशा देख रहे लोगों से मदद की गुहार लगा रही थी। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला के सिर में कुर्सी से वार किया जिससे महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। लेकिन उसकी मदद करने के लिए कोई नहीं पहुंचा। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मारपीट की घटना गाजियाबाद के थाना कविनगर क्षेत्र के रजापुर गांव की है. इस मामले का आरोपी अबतक फरार है।