योगी आदित्यनाथ से होली मिलने के लिए उमड़ा जनसैलाब, हाथ जोड़कर लोगों का किया अभिवादन

शनिवार सुबह शोभायात्रा के बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से होली मिलने के लिए गोरखनाथ मंदिर में जनसैलाब उमड़ पड़ा। योगी आदित्यनाथ एक-एक कर लोगों से मिले और उनको होली की शुभकामना दी।

/ Updated: Mar 19 2022, 08:35 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

गोरखपुर: शनिवार सुबह शोभायात्रा के बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से होली मिलने के लिए गोरखनाथ मंदिर में जनसैलाब उमड़ पड़ा। योगी आदित्यनाथ एक-एक कर लोगों से मिले और उनको होली की शुभकामना दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने चार दिवसीय दौरे पर गोरखपुर में हैं। आज यहां गोरक्षपीठाधीश्वर और सीएम योगी की मौजूदगी में नरसिंह शोभायात्रा निकली। घंटाघर से निकलने वाली इस शोभायात्रा में गोरखपुर की जनता सीएम योगी संग फूल, गुलाल और रंगों की होली खेलती नजर आयी। भगवान नरसिंह की होलिकोत्सव शोभायात्रा में जमकर गुलाल उड़ा। इसके बाद सीएम गोरखनाथ मंदिर में शाम 4 बजे होली के कार्यक्रम में शामिल हुए।

Read more Articles on