'साहब मैंने गोली नहीं चलाई ना पैर काटा'... गिरफ्तार शशिकांत ने पुलिसकर्मियों की हत्या का किया खुलासा

वीडियो डेस्क। पुलिस ने कानपुर एनकाउंट में शामिल विकास गैंग के प्रमुख शूटर शशिकांत उर्फ़ सोनू पाण्डेय को चौबेपुर थाना क्षेत्र के मेला ग्राउंड से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश शशिकांत भी बिकरू गांव का रहने वाला है। सोनू पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। 

/ Updated: Jul 14 2020, 09:03 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। पुलिस ने कानपुर एनकाउंट में शामिल विकास गैंग के प्रमुख शूटर शशिकांत उर्फ़ सोनू पाण्डेय को चौबेपुर थाना क्षेत्र के मेला ग्राउंड से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश शशिकांत भी बिकरू गांव का रहने वाला है। सोनू पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में बीती 2-3 जुलाई की रात गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस पर विकास व उसके साथियों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस फायरिंग में पुलिस टीम को लीड कर रहे सीओ बिल्हौर देवेन्द्र मिश्रा समेत 8 पुलिसवाले शहीद हो गए थे। वहीं शशिकांत की पत्नी का एक ऑडियो भी वायरल हुआ जिस पर आरोपी की पत्नी ने सफाई दी है।