सपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने पत्नी संग किया मतदान, कहा- 'भाजपा सरकार से ऊब चुकी है जनता'

दुर्गा प्रसाद यादव ने एक बार फिर महंगाई, बेरोजगारी, किसान आदि मुद्दो पर सरकार पर हमला बोला। उन्होने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार से जनता उब चुकी है। उन्होने कहा कि सरकार से लोग परेशान है। इसलिए जनता एक बार फिर उनपर भरोसा जता रही है। और जनता के आर्शिवाद से नौवी बार भी वे विधानसभा पहुंचकर कीर्तिमान बनाने जा रहे है।

Share this Video

आजमगढ़: जिले में मतदान जारी है। इस बीच जिले में सदर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दुर्गा प्रसाद यादव अपनी पत्नी सुमन यादव के साथ करीब साढ़े नौ बजे आहोपट्टी स्थित प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान केन्द्र में मतदान किये। उन्होने सभी लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील किया। 

Related Video