कौशिकी के मृदंग वादन को सुनकर बड़े-बड़े संगीत सूरमा भी हो जाएंगे दंग

कौशिकी महान मृदंग वादक स्व.पागलदास जी महाराज के शिष्य विजयराम दास जी महाराज की बेटी हैं। यहां के हनुमत विश्वकला संगीत आश्रम प्रमोद वन में संगीत के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाता है।

Share this Video

अयोध्या। दुनिया अयोध्या को कला-संस्कृति के लिए भी जानती है। संगीत क्षेत्र में अयोध्या घराने के कलाकारों की काफी इज्जत है। खासकर मृदंग वादन के लिए अयोध्या की अलग ही पहचाना है। यहां के हनुमत विश्वकला संगीत आश्रम प्रमोद वन में संगीत के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। वीडियो में जो मृदंग वादक नजर आ रही है उसका नाम कौशिकी है। कौशिकी महान मृदंग वादक स्व.पागलदास जी महाराज के शिष्य विजयराम दास जी महाराज की बेटी हैं। मृदंग पर जब कौशिकी थाप देती है, हर कोई धुन सुनकर मंत्रमुग्ध हो जाता है। विजयराम दास जी महाराज मृदंग की ट्रेनिंग दे रहे हैं। अयोध्या की इन प्रतिभाओं पर देशभर को गर्व होगा।

Related Video