बागपत में निकाली गई तिरंगा यात्रा, सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा- नियमों का न करें उल्लंघन

बागपत में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान वहां सांसद डॉ सत्यपाल सिंह और जिलाधिकारी राजकमल यादव मौजूद रहें। सांसद ने इस दौरान सभी से अपील करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा में नियमों का उल्लंघन बिल्कुल भी न हो। 

/ Updated: Aug 12 2022, 01:52 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

बागपत में अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन बड़ौत के जनता वैदिक महाविद्यालय से किया गया। तिरंगा यात्रा को बागपत सांसद डॉ सत्यपाल सिंह व जिलाधिकारी राजकमल यादव ने तिरंगा लहराकर किया। यह यात्रा कॉलेज के मैदान से शुरू होकर नगर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होते हुए दिल्ली-सहारनपुर हाइवे, बडौली, टयौढी, सरुरपुर, गौरीपुर, सिसाना राष्ट्रवंदना चोंक होते हुए बागपत के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज जाकर समाप्त होगी। 
इस यात्रा में हज़ारों की संख्या में बाइक पर देशप्रेमी हाथों में तिरंगा लेकर आगे बढ़े चले जा रहे थे। इस तिरंगा यात्रा में सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, युवा, बुजुर्ग शामिल हुए। भारत माता की जय, वंदे मातरम के उद्घोष के साथ बाइक पर सभी आगे बढ़े चले जा रहे थे। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह, जिलाधिकारी राजकमल यादव ने यात्रा में शामिल सभी लोगों से अपील की कि हेलमेट लगाकर व अनुशासन के साथ यात्रा में शामिल हों। इस तिरंगा यात्रा में जगह-जगह पुष्पवर्षा भी की गई। जिस भी जगह को यात्रा गुजरती वहां पर जोरदार स्वागत यात्रा का किया जाता। वही तिरंगा यात्रा में शामिल होने पहुँचे बीजेपी सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने बयान दिया है कि सब लोग हैलमेट पहने, सुरक्षा पहले है । जो हैलमेट नही लाये....  वो ठीक है उनका कुछ कर तो नहीं पाएंगे, वो लोग मेरी तरह पगड़ी बांध लें। सावधानी रखना, जल्दी निकलना नहीं।