मन की बात कार्यक्रम से डिजिटल मैन के नाम से चर्चा में आए ओम प्रकाश सिंह, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

यूपी के जिले उन्नाव में पीएम मोदी की मन की बात के कार्यक्रम से डिजिटल मैन की चर्चा में आए ओम प्रकाश सिंह को उन्नाव जिलाधिकारी ने सम्मानित किया। ओम प्रकाश सिंह को पीएम मोदी ने 92वीं मन की बात कार्यक्रम के दौरान डिजिलटल मैन के नाम से संबोधित किया था।

/ Updated: Aug 31 2022, 02:01 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के जिले उन्नाव में प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम से डिजिटल मैन के नाम से चर्चा में आए ओम प्रकाश सिंह को उन्नाव जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे द्वारा कैम्प कार्यालय में शॉल ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। शहर की तहसील हसनगंज के मेहदीखेड़ा निवासी ओम प्रकाश सिंह को 92वीं मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा डिजिटल मैन के नाम से सम्बोधित किया गया था। ओम प्रकाश सिंह ने हसनगंज ब्लाक के करीब 300 लोगों को इन्टरनेट (आप्टिकल फाइबर) के माध्यम से जोड़ रखा है। उन्होंने इस कार्य की शुरुआत वर्ष 2019 में की थी। अब तक उन्होंने अपने गांव में 1000 से अधिक इन्टरनेट कनेक्शन दिए है। उन्होंने गांव के कॉमन सर्विस सेन्टर के पास निःशुल्क वाई-फाई जोन बनाया है, जिससे आस-पास के लोगों को निःशुल्क इन्टरनेट की सुविधा मिल रही है। उन्होंने अपने काम को इतना बढ़ा लिया है कि उनके यहां आज 20 से अधिक लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। उन्होंने हसनगंज के समस्त सरकारी संस्थानों को ऑप्टिकल फाइबर के माध्यम से जोड़ रखा है। इस कार्य के साथ-साथ श्री सिंह टेलीमेडिसिन तथा टेली लॉ का काम भी करते है। उक्त कार्य को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा भी उनके कार्य की प्रशंसा की गयी है।

कैम्प कार्यालय में जिलाधिकारी से मुलाकात के दौरान ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि उन्होंने हमनगंज फार्मट प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड नामक एफपीओ गठित किया है, जिसका मुख्य लक्ष्य किसानों को डिजिटलाईज करना है। उनके द्वारा कृषि संचार हेतु फण्ड एवं मशीनटी आदि के सम्बन्ध में डीएम से प्रस्ताव रखे गए है। जिसको लेकर डीएम ने आश्वस्त किया कि प्रशासनिक स्तर पर उनकी हर संभव मदद की जाएगी। ओम प्रकाश के द्वारा रखे गए सुझावों/ प्रस्तावों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद स्तर पर एक टीम गठित की जाएगी जो क्षेत्र में जाकर कार्य को देखेगी। ओम प्रकाश सिंह ने अपने इस सराहनीय काम से जनपद उन्नाव का नाम गौरवान्वित किया है। जिसके लिए वे बधाई के पात्र है। डीएम ने उनका धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वे स्वयं उनके क्षेत्र में जाकर उनका कार्य देखेंगी।