पोखरी में नहाने गए तीन मासूमों की एक साथ डूबने से हुई मौत, पूरे गांव में पसरा मातम का माहौल

यह तीनों छात्र पीयूष, प्रवीण और गुरुदयाल यह तीनों पोखरे में नहाने गए लेकिन प्रकाश बाहर रह गया। पीयूष, प्रवीण, गुरुदयाल, नहाते नहाते पोखरे के गहरे पानी में चले गए और वह डूबने लगे जिसके बाद। प्रकाश ने शोर मचाया तो आसपास कुछ लोग इकट्ठा हुए और तीनों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। 

/ Updated: Jun 08 2022, 06:19 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

देवरिया: एक ऐसी घटना सामने आई जहां पर लोगों का दिल पसीज गया। एक साथ तीन मासूमों की पोखरी में डूबने से मौत हो गई। यह मामला मंगलवार दोपहर का बताया जा रहा है। जहां देवरिया के भलुवानी क्षेत्र के पैकौली कुटी परिसर स्थित पोखरे में मंगलवार को नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। यह बच्चे भलुअनी क्षेत्र के सुरौली गांव के निवासी थे और तीनों बच्चे विद्यार्थी थे। 

पोखरे में नहाते वक्त गहरे पानी में जाने से तीनों छात्रों की हुई मौत
करीब दोपहर एक बजे पौहारी कुटी पोखरे में नहाने गए थे। यह तीनों छात्र पीयूष, प्रवीण और गुरुदयाल यह तीनों पोखरे में नहाने गए लेकिन प्रकाश बाहर रह गया। पीयूष, प्रवीण, गुरुदयाल, नहाते नहाते पोखरे के गहरे पानी में चले गए और वह डूबने लगे जिसके बाद। प्रकाश ने शोर मचाया तो आसपास कुछ लोग इकट्ठा हुए और तीनों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। हालांकि इन लोगों के साथ प्रकाश भी गया था जोकि प्रकाश ने पोखरे मे नहाने से मना कर दिया। और वह बाहर रह गया।