पूर्णिमा पर हर-हर गंगे के उद्घोष से गूंजा गंगा तट, श्रद्धांलुओं ने गंगा जी में लगाई आस्था की डुबकी

सोमवार की रात से ही गंगा तट श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। भोर में सभी घाट पर श्रद्धालु ही श्रद्धालु ही नजर आ रहे थे। जिले के परियर और बक्सर क्षेत्र के गंगा घाटों पर भक्तों स्नान कर पुण्य कमाया। स्नान भोर पहर चार बजे से ही स्नान शुरू हो गया। घाटों पर सुरक्षा को देखते हुए गोताखोर भी तैनात रहे। गंगा तट हर-हर गंगे के जयघोष से गुंजायमान हो गए। गंगा स्नान करने के बाद भक्तों मंदिरों में पूजा अर्चना की और सूर्यदेव को अर्घ्य दिया।
 
/ Updated: Jun 14 2022, 05:42 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

उन्नाव: पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा घाट श्रद्धालुओं से खचाखच भरे दिखे। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर परिवार व समाज में सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की।

हर-हर गंगे के उद्घोष से गूंजा घाट