कश्मीरी पंडितों की मुक्ति के लिए काशी में हुआ अनुष्ठान, फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने मोक्ष के लिए की प्रार्थना

सामाजिक संस्था आगमन और ब्रह्म सेना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दिन भर चलने वाले विशेष अनुष्ठान में फिल्म अभिनेता अनुपम खेर भी शामिल होंगे। देश के अलग अलग राज्यों से आए विद्वान और सन्त इस विशेष अनुष्ठान के साक्षी बने। इस अनुष्ठान में मारे गये कश्मीरी ब्राह्मणों के परिजन भी शामिल हुए।अनुष्ठान में संस्था के संस्थापक डॉ. संतोष ओझा मुख्य जजमान रहे। काशी के विद्वान ब्राह्मणों के उपस्थिति में ये अनुष्ठान संपन्न हुआ।

/ Updated: Jun 15 2022, 04:49 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वाराणसी: कश्मीर में आतंकी हमलों में मारे गए हजारों हिन्दुओं, कश्मीरी पंडितों को मोक्ष दिलाने और उनकी आत्मा की शांति के लिए बुधवार को अनादि विमल तीर्थ पिशाचमोचन कुंड पर विशेष अनुष्ठान के बाद त्रिपिंडी श्राद्ध कर्म किया गया।