लखनऊ की कोर्ट में माफिया मुख्तार अंसारी की पेशी, अब्बास ने जताई अनहोनी की आशंका

अब्बास अंसारी ने पिता मुख्तार अंसारी की सुरक्षा को लेकर रात भर ट्वीट किया है। इस दौरान उन्होंने कई वीडियो पोस्ट की हैं जिसमें प्रशासन के ऊपर आरोप लगाए हैं। जानकारी के मुताबिक मुख्तार की तबियत ठीक नहीं है, पेशी के बाद उनको इलाज के लिए अस्पताल भी ले जाया जा सकता है। 

/ Updated: Mar 28 2022, 10:27 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

लखनऊ:  बाहुबली मुख्तार अंसारी को लेकर बांदा जेल से पुलिस टीम लखनऊ के लिए रवाना हो गई है। शत्रु संपत्ति हथियाने के मामले में लखनऊ की कोर्ट में पेशी होनी है जिसके चलते टीम उनको बांदा से लेकर लखनऊ ले कर आ रही है। इसी बीच रविवार को अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी ने किसी अनहोनी की आशंका जताई है।

सोमवार सुबह 7.30 बजे पुलिस मुख्तार को लेकर बांदा जेल से निकली है। इससे पहले रविवार रात 12 बजे से बांदा जेल में अचानक हलचल बढ़ गई थी। रात को पहले एंबुलेंस और फिर खुद DM-SP जेल पहुंचे थे। 

लखनऊ में हो सकता है इलाज
बता दें कि अब्बास अंसारी ने पिता मुख्तार अंसारी की सुरक्षा को लेकर रात भर ट्वीट किया है। इस दौरान उन्होंने कई वीडियो पोस्ट की हैं जिसमें प्रशासन के ऊपर आरोप लगाए हैं। जानकारी के मुताबिक मुख्तार की तबियत ठीक नहीं है, पेशी के बाद उनको इलाज के लिए अस्पताल भी ले जाया जा सकता है।