कन्नौज में एक और इत्र कारोबारी पर शिकंजा, सपा पार्टी के MLC के ठिकानों पर पहुंची IT की टीम

शुक्रवार की सुबह-सुबह IT की टीमें एमएलसी पुष्‍पराज जैन के कई ठिकानों पर पहुंची। बताया जा रहा है कि कन्नौज के घर के अलावा  पुष्पराज के नोएडा, कानपुर, हाथरस और मुंबई सहित कई ठिकानों पर छापे पड़े हैं। सुबह सात बजे से डेढ़ सौ अधिकारी अलग-अलग 50 ठिकानों पर छापा मार रहे हैं। 

Share this Video

कन्नौज: इनकम टैक्स और जीएसटी की टीमों ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के करीबी एमएलसी पुष्पराज उर्फ पम्मी जैन (Pushpraj Jain) के ठिकानों पर सुबह से रेड की कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार की सुबह-सुबह टीमें एमएलसी पुष्‍पराज जैन के कई ठिकानों पर पहुंची। बताया जा रहा है कि कन्नौज के घर के अलावा पुष्पराज के नोएडा, कानपुर, हाथरस और मुंबई सहित कई ठिकानों पर छापे पड़े हैं। सुबह सात बजे से डेढ़ सौ अधिकारी अलग-अलग 50 ठिकानों पर छापा मार रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मोहम्मद याकूब के यहां भी चल रही छापेमारी
छापेमारी में क्‍या मिला, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है। शुरुआती जानकारी में टैक्स चोरी के आरोप में ये छापेमारी करने की बात कही जा रही है। पुष्पराज जैन के अलावा आयकर विभाग की टीम कन्नौज के एक और इत्र कारोबारी मोहम्मद याकूब के यहां भी छापेमारी कर रही है। इसके पहले पीयूष जैन के यहां पड़े छापों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने पर पार्टी नेताओं ने कड़ी आपत्ति की थी। एमएलसी पुष्‍पराज जैन ने भी कहा था कि उनका पीयूष जैन से कोई लेना-देना नहीं है। बताया जा रहा है कि कन्‍नौज में पुष्‍पराज और पीयूष जैन के घर आसपास ही हैं लेकिन पीयूष की गिरफ्तारी के बाद पुष्‍पराज जैन ने कहा था कि कभी-कभार दुआ-सलाम से ज्‍यादा उनके बीच कोई सम्‍बन्‍ध नहीं है। पीयूष जैन के यहां छापामारी को लेकर समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच पिछले कुछ दिनों से आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर चल रहा था।
पुष्पराज जैन के ठिकानों पर IT की छापेमारी पर SP का ट्वीट, कहा- डरी BJP केंद्रीय एजेंसियों का कर रही दुरुपयोग

Related Video