Video: उम्र सिर्फ 8 साल, आजादी के अमृत महोत्सव को पंख लगा रहीं ये बेटियां... खुद बना रहीं खादी का तिरंगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तिरंगा महोत्सव को लेकर किये गए आह्वान के मद्देनजर देशभर में तिरंगा यात्रा की तैयारी जोरशोर से चल रही है। 8-12 साल उम्र की ये बेटियां सिलाई मशीन से खुद ही तिरंगे सील रही हैं।

/ Updated: Jul 26 2022, 06:42 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को मुरादाबाद की नन्ही बेटियां पंख लगा रही है।  मुरादाबाद जनपद के मुंडा पांडे क्षेत्र स्थित रसूलपुर नगली प्राथमिक विद्यायल में पढ़ने वाली बेटियां ने खादी का तिरंगा बनाने का बीड़ा उठा रखा है, ये बेटियों अपने स्कूल में ही सिलाई मशीन रख कर पिछले कई दिनों से तिरंगे बनाने में लगी हैं। इनके इस कार्य की चौतरफा प्रशंसा हो रही है। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तिरंगा महोत्सव को लेकर किये गए आह्वान के मद्देनजर देशभर में तिरंगा यात्रा की तैयारी जोरशोर से चल रही है। 8-12 साल उम्र की ये बेटियां सिलाई मशीन से खुद ही तिरंगे सील रही हैं। और पिछले कई दिनों से प्रधानमंत्री मोदी के उस आह्वान का हिस्सा बन रही हैं। जो देश के स्वाभिमान को जगाने और बढ़ाने के किया गया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रघुनंदन प्रसाद ने बताया कि यह कार्य बेटियों में देश प्रेम की भावना जागृत करने के लिए किया जा रहा है।