जब रावण के पुतले से होने लगी फायरिंग... यूपी का ये Video देख स्तब्ध हुए लोग

जब रावण के पुतले से होने लगी फायरिंग। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल है। वीडियो यूपी के मुजफ्फरनगर का है।  लोगों में अफरा तफरी मच गई। इधर उधर भागने लगे। हालांकि गनीमत रही कि कोई भी हताहत नहीं हुआ। 

/ Updated: Oct 06 2022, 11:50 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क।  5 अक्टूबर को देश भर में दशहरे का पर्व मनाया गया। जगह जगह रावण के पुतले दहन किए गए। लेकिन सबसे अजीब वाकया देखने को मिला यूपी के मुजफ्फरनगर में जहां जैसे ही रावण के पुतले को आग लगाई गई रावण के पुतले से फायरिंग होने लगी। रावण के पुतले में लगाए गए पटाखे भीड़ में जाकर गिरने लगे। नजारा देखकर ऐसा लगा जैसे कोई युद्ध हो रहा हो और उसमें रॉकेट दागे जा रहे हों। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल है। लोगों में अफरा तफरी मच गई। इधर उधर भागने लगे। हालांकि गनीमत रही कि कोई भी हताहत नहीं हुआ।