खतरे के निशान के करीब पहुंचा गंगा का जलस्तर, स्वतंत्र देव बोले- तैयारियां है पूरी, ज्यादा नहीं होगी जनहानि

यूपी के जिले वाराणसी में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंच गया है। गुरुवार को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बाढ़ से निपटने के लिए दावा किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि तैयारियां पूरी है और ज्यादा जनहानि नहीं होगी।

Share this Video

वाराणसी: उत्तर प्रदेश की विश्वनाथ नगरी काशी में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंच गया है। शहर में गंगा के साथ-साथ वरुणा नदी भी उफान पर है। गंगा के खतरे का निशान 71.26 मीटर है जबकि गंगा का जलस्तर 70.80 मीटर तक पहुंच गया है। शहर में नदियों के जलस्तर बढ़ने से शहरवासियों के साथ-साथ ग्रामिणों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंगा से करीब 53 और वरुणा से 27 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए है। जिला प्रशासन ने बाढ़ से पलायन कर रहे लोगों को रहने और अन्य व्यवस्थाओं में जुटी हुई है। वहीं गुरुवार को शहर में आए जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बाढ़ से निपटने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से निपटने के लिए तैयारियां पूरी है और ज्यादा जनहानि नहीं होगी।

Related Video