लगातार बारिश के बाद उफान पर नदियां, PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अधिकारियों ने लिया हालात का जायजा

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में गंगा के जलस्तर में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। इस समय गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से महज कुछ ही बिंदु दूर है। ऐसे में अधिकारियों ने मौके पर जाकर जायजा लिया। 

/ Updated: Aug 20 2022, 04:08 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मध्य प्रदेश और पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार वर्षा की वजह से नदिया उफान पर हैं। ऐसे में वाराणसी में भी गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से महज कुछ ही सेंटीमीटर दूर है। ऐसे में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, डीएसपी काशी आरएस गौतम और एनडीआरएफ के अधिकारियों ने शनिवार को गंगा में पेट्रोलिंग कर बाढ़ के हालतों का जायजा लिया और तटवर्तियों के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने बताया कि वरुणा में बढ़े जलस्तर के बाद 35 परिवारों को बाढ़ शिविर में रखा गया है।

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार दोपहर 1 बजे गंगा का जलस्तर 69.44 था और उसमे लगातार 2 सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ोतरी आंकी जा रही है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने अस्सी घाट से राजघाट तक एनडीआरएफ की बोट से गंगा का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक उपायों के लिए निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने दशाश्वमेध घाट पर नाविकों से बातचीत भी की।  उन्होंने बताया कि गंगा में पानी का जलस्तर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। वाराणसी में गंगा नदी का लेवल वार्निग बिंदु से अब सिर्फ आधा मीटर ही नीचे है। पानी कहां से कहाँ से शहर में घुस सकता है। उन क्षेत्रों को देखा गया है।