दरोगा केके शर्मा और विकास दुबे के कनेक्शन को उजागर करने वाला सामने आया वीडियो

कानपुर शूटआउट के मुख्य आरोपी विकास दुबे का एक और वीडियो सामने आया है। अब नई तस्वीरें सस्पेंड हुए दरोगा केके शर्मा के गैंगस्टर विकास दुबे से कनेक्शन को उजागर कर रही हैं. एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें सस्पेंडेड दरोगा केके शर्मा अमर दुबे की शादी में नजर आ रहा है. वह विकास दुबे के साथ हंस-हंसकर फोटो खिंचवा रहा है. इसी ने विकास दुबे को सूचना दी थी। केके शर्मा चौबेपुर का चौंकी इंचार्ज था। घटना में संलिप्तता पाने के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया है।
 

/ Updated: Jul 17 2020, 11:17 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email


वीडियो डेस्क।   कानपुर शूटआउट के मुख्य आरोपी विकास दुबे का एक और वीडियो सामने आया है। अब नई तस्वीरें सस्पेंड हुए दरोगा केके शर्मा के गैंगस्टर विकास दुबे से कनेक्शन को उजागर कर रही हैं. एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें सस्पेंडेड दरोगा केके शर्मा अमर दुबे की शादी में नजर आ रहा है. वह विकास दुबे के साथ हंस-हंसकर फोटो खिंचवा रहा है. इसी ने विकास दुबे को सूचना दी थी। केके शर्मा चौबेपुर का चौंकी इंचार्ज था। घटना में संलिप्तता पाने के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया है।

सामने आए वीडियो में क्या है
 विकास दुबे चौकी इंचार्ज केके शर्मा के साथ अमर दुबे की शादी में दिखाई दे रहा है। अमर दुबे भी विकास दुबे के शूटर था, जिसे पुलिस ने हमीरपुर में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था। वायरल तस्वीर ने विकास दुबे की पुलिस में पैठ की बात को पुख्ता कर दिया है।
दरअसल, 30 जून को अमर दुबे की शादी हुई थी. इस शादी में विकास दुबे मौजूद था। वह कई फोटो में दिखाई दे रहा है. विकास दुबे के साथ ही अमर दुबे की शादी में चौकी इंचार्ज केके शर्मा भी मौजूद था। केके शर्मा, अमर दुबे और उसकी पत्नी को आशीर्वाद देता हुए भी दिखाई दिया था। केके शर्मा पर भी विकास दुबे के लिए मुखबिरी करने का आरोप है।