BJP विधायक को पुनः उम्मीदवार बनाए जाने पर कार्यकर्ता ने जताया विरोध, कहा- 'आत्मदाह कर लूंगा'

राजन महाराज ने कहा, 'मैं भारतीय जनता पार्टी का वरिष्ठ कार्यकर्ता हूं। अगर विधायक ब्रजेश रावत का टिकट राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नही चेंज किया तो आने वाली 26 जनवरी को मैं विधानसभा के सामने आत्मदाह करूंगा। मैं वरिष्ठ कार्यकर्ता होने के नाते राष्ट्रीय अध्यक्ष से अनुरोध करता हूं कि हम कार्यकर्ताओं की उपेक्षा को ध्यान में रखते हुए यहां का टिकट किसी और को दे दिया जाए। मोहान विधानसभा के कार्यकर्ता उसे जिताने का काम करेंगे'।

Share this Video

लखनऊ: उन्नाव में मोहन विधानसभा-164 से BJP ने विधायक ब्रजेश रावत को दोबारा प्रत्याशी बनाया है। टिकट मिलने के बाद से लगातार उनके खिलाफ विरोध देखा जा रहा है। अब उसी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता राजन महाराज ने इन पर सपा की मानसिकता का आरोप लगाकर पार्टी से टिकट काटने की अपील की है।

कार्यकर्ता का कहना है कि यदि टिकट न कटा तो 26 जनवरी को विधानसभा के सामने आत्मदाह कर लूंगा। आत्मदाह की चेतावनी का वीडियो सामने आया है। राजन महाराज ने आरोप लगाया कि विधायक ने पिछले 4 साल से समाजवादी पार्टी की मानसिकता से कार्य किया। भाजपा के जितने भी कार्यकर्ता हैं वह इनसे उपेक्षित रहे हैं।

Related Video