पहली बार प्लेन से उड़ान भरते युवक ने किया टोना-टोटका, लग गया साढ़े 12 लाख का जुर्माना

चीन में रहने वाले एक युवक ने तो गुड लक के लिए प्लेन के इंजन में ही सिक्के फेंक दिए। शख्स की पहचान 28 साल के लू चाओ के रूप में हुई। वो पहली बार प्लेन से यात्रा कर रहा था।

/ Updated: Jan 08 2020, 03:44 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

चीन: भारत में कई लोग नदी से गुजरते हुए उसमें सिक्के फेंक देते हैं। कहा जाता है कि ऐसा करने से किस्मत चमकती है। लेकिन चीन में रहने वाले एक युवक ने तो गुड लक के लिए प्लेन के इंजन में ही सिक्के फेंक दिए। शख्स की पहचान 28 साल के लू चाओ के रूप में हुई। वो पहली बार प्लेन से यात्रा कर रहा था। यात्रा के दौरान कोई दुर्घटना ना हो, इसके लिए उसने प्लेन के इंजन में सिक्के फेंक दिए। गनीमत थी कि क्रू मेंबर की नजर इसपर पड़ गई। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी ऊपर पहुंचाई, जिसके बाद फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। प्लेन ने अगले दिन उड़ान भरी। साथ ही युवक पर साढ़े 12 लाख का जुर्माना ठोंका गया। अगर फ्लाइट ने यूं ही उड़ान भर दी होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।