जानवर समझ प्लास्टिक की बोतल निगल गया सांप, हो गया खौफनाक हाल

सोशल मीडिया पर इंडियन फॉरेस्ट सर्विस वर्कर प्रवीण कस्वान ने एक वीडियो शेयर किया। इसमें एक सांप ने जानवर समझ प्लास्टिक की बोतल निगल ली। इसके बाद वो तड़पने लगा। बड़ी कोशिशों के बाद सांप ने बोतल को उगल दिया। 

/ Updated: Jan 10 2020, 05:19 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

हटके डेस्क: प्लास्टिक पर्यावरण के लिए कितना नुकसानदायक है, ये तो आपने कई बारे सुना भी होगा और इसका प्रभाव देखा भी होगा। फिर भी लोग प्लास्टिक का इस्तेमाल करना बंद नहीं करते। लोगों को प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करने के लिए प्रेरित करने और इसके दुष्प्रभाव दिखाने के लिए सोशल मीडिया पर इंडियन फॉरेस्ट सर्विस वर्कर प्रवीण कस्वान ने एक वीडियो शेयर किया। इसमें एक सांप ने जानवर समझ प्लास्टिक की बोतल निगल ली। इसके बाद वो तड़पने लगा। बड़ी कोशिशों के बाद सांप ने बोतल को उगल दिया। इसका वीडियो शेयर करते हुए ऑफिसर ने लोगों से कहा कि कैसे प्लास्टिक की बोतलें जानवरों को भी प्रभावित करती है।