हिमालय की बर्फीली वादियों में भगवान शिव की उपासना करते साधु का वीडियो वायरल, गाया ये भजन

6 जुलाई  से सावन का पवित्र महीना आरंभ हो गया है। सावन का महीना 3 अगस्त तक चलेगा। इस महीने में भगवान शिव की पूजा बहुत ही लाभकारी और शुभफलदायी मानी जाती है। मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना करने से भोले भंडारी जल्द प्रसन्न होकर मनवांछित इच्छाओं की पूर्ति करते हैं। सावन के महीने में शिव भक्त शिवालयों में सुबह-सुबह जाकर भोले नाथ के दर्शन और उनकी पूजा आराधना करते हैं। लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप से इस समय मंदिरों में भगवान के दर्शन करना और विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करना थोड़ा मुश्किल है। ऐसे में हिमालय की बर्फीली वादियों में भगवान शिव की उपासना करते हुए एक साधु का वीडियो सामने आया है। जिसमें वो भगवान शंकर की उपासना कर रहे हैं। मस्ती में बाबा भोलेनाथ के भजन गा रहे  हैं।

/ Updated: Jul 16 2020, 10:16 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। 6 जुलाई  से सावन का पवित्र महीना आरंभ हो गया है। सावन का महीना 3 अगस्त तक चलेगा। इस महीने में भगवान शिव की पूजा बहुत ही लाभकारी और शुभफलदायी मानी जाती है। मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना करने से भोले भंडारी जल्द प्रसन्न होकर मनवांछित इच्छाओं की पूर्ति करते हैं। सावन के महीने में शिव भक्त शिवालयों में सुबह-सुबह जाकर भोले नाथ के दर्शन और उनकी पूजा आराधना करते हैं। लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप से इस समय मंदिरों में भगवान के दर्शन करना और विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करना थोड़ा मुश्किल है। ऐसे में हिमालय की बर्फीली वादियों में भगवान शिव की उपासना करते हुए एक साधु का वीडियो सामने आया है। जिसमें वो भगवान शंकर की उपासना कर रहे हैं। मस्ती में बाबा भोलेनाथ के भजन गा रहे  हैं।