5 वायरल खबरें: हॉस्पिटल के कैंटीन का घिनौना वीडियो लीक, ऐसे बनाया जा रहा था खाना

पूरी दुनिया की वो खबरें, जिन्हें सबसे ज्यादा देखा गया

/ Updated: Feb 05 2022, 03:24 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मैथ्स टीचर ने इस अंदाज में सिखाया 9 का टेबल, आनंद महिंद्रा भी हुए फैन
आनंद महिंद्रा ने वॉट्सऐप वंडर बॉक्स हैशटैग के साथ इस पोस्ट को शेयर किया। इसमें टीचर के बच्चों को नौ का पहाड़ा सिखाने के लिए आनोखे शॉर्टकट का का इस्तेमाल कर रही है। टीचर के इस अंदाज से आनंद महिंद्र भी हैरान रह गए हैं। उन्होंने बताया कि यह वीडियो उनको व्हाट्सएप पर मिला है। साथ ही उन्होंने लिखा कि ऐसा तरीका अगर उनकी मैथ्स टीचर ऐसी होती, तो शायद उन्हें ज्यादा मार्क्स मिले होते।

घर पर ही हुआ रोलर कोस्टार राइड, बच्ची ने किया खूब एन्जॉय
ट्विटर पर इस वक़्त एक पापा और बेटी की वीडियो खूब वायरल हो रही है। इसमें ये पापा अपनी छोटी सी बेटी को रोलर कोस्टर राइड करा रहे हैं। और उसपर उनकी ये नन्ही सी बेटी जो खिलखिलाकर खुश हो रही है उसे देखकर आपका दिल भी गदगद हो उठेगा।

हॉस्पिटल के कैंटीन का घिनौना वीडियो आया सामने
सोशल मीडिया पर आज गुजरात के सिविल हॉस्पिटल का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें कैंटीन में एक शख्स आलू को पैरों से साफ़ करता नजर आया। वीडियो के वायरल होने के बाद हॉस्पिटल के कैंटीन को सील कर दिया गया है।  

कंबल मिलते ही ठीक हो गया दिव्यांग, पैरों पर चलता दिखा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दिव्यांगों के बीच मुफ्त कंबल वितरण किया गया। इसमें एक दिव्यांग पहले तो व्हील चेयर पर बैठकर सरकार को धन्यवाद करता नजर आया। लेकिन जैसे ही उसे कंबल मिल गया, वो अपने पैरों पर चलता नजर आया। लेकिन तभी कैमरे में कैद हो गया।  हालाँकि, ये वीडियो कहां का है ये नहीं पता चल पाया है।  

पाकिस्तान में अब एलियन का आतंक, आसमान में दिखा ऐसा नजारा
सोशल मीडिया पर आज कराची का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें लोगों ने आसमान में एलियन देखने का दावा किया। हालांकि, अभी तक किसी संस्थान ने इसकी पुष्टि नहीं की है लेकिन ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।