5 वायरल खबरें: प्रेमिका के साथ होटल में था पति, तभी आ गई पत्नी, फिर...

पूरी दुनिया की वो खबरें, जिन्हें सबसे ज्यादा देखा गया 

/ Updated: Feb 05 2022, 03:24 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

कोरोना वायरस का इलाज करते हुए डॉक्टर्स ने किया डांस
ईरान में जहां कोरोना वायरस ने कहर बरपाया है। इस बीच एक वीडियो सामने आया, जिसमें दो डॉक्टर्स डांस करते नजर आए। स्ट्रेस के बीच लगातार काम करते इन डॉक्टर्स के मस्ती के ये पल वायरल हो रहे हैं। 

कुत्ते-बिल्ली की ये दोस्ती है निराली 
सोशल मीडिया पर कुत्ते-बिल्ली का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक कुत्ता और बिल्ली नजर आ रहे हैं। जब बिल्ली सोफे पर चढ़कर बैठी तो पीछे से कुत्ता भी पहुंच गया। उसने बिल्ली के ऊपर अपने पैर चढ़ा दिए। ये क्यूट वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। 

धोनी के पैरों पर गिर पड़ा शख्स, फिर ऐसा था माही का रिएक्शन 
महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल चेन्नई में आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं। इस दौरान एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो नेट्स पर खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस करते नजर आए। उन्होंने कुछ जोरदार शॉट लगाकर अपने प्रशंसकों को खुश कर दिया। इसी बीच एक फैन सेक्योरिटी घेरा तोड़कर उनका आशीर्वाद लेने चला गया। 

पालतू कुत्ते के साथ सड़क पार कर रहा था बच्चा, फिर हुआ हादसा 
इस वीडियो को देखकर आप भी रो पड़ेंगे। इसमें एक बच्चा अपने पालतू कुत्ते की मौत पर रोता नजर आ रहा है। बच्चा कुत्ते के साथ टहलने निकला था। लेकिन तेज गाड़ी से टकराकर उसकी मौत हो गई। जिसके बाद बच्चा सड़क किनारे ही रो पड़ा।  

होटल में दूसरी महिला के साथ था पति, अचानक आ धमकी बीवी 
सोशल मीडिया पर एक वीडयो वायरल हुआ, जिसमें एक महिला अपने पति और उसकी प्रेमिका की पिटाई करती नजर आई। दरअसल, पति घर से झूठ बोलकर निकला था। पत्नी को शक हुआ। उसने जब पति का पीछा किया तो पाया कि वो अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। इसके बाद होटल में ही उसने दोनों की पिटाई कर डाली।