5 वायरल खबरें: बिहार की बेटी ने रचा इतिहास, बनी इंडियन नेवी की पहली महिला पायलट

दिनभर की 5 बड़ी खबरें देखें 1 जगह 

/ Updated: Nov 26 2019, 06:58 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

बिहार की बेटी शिवांगी ने रचा इतिहास, बनने जा रहीं इंडियन नेवी की पहली महिला पायलट

इंडियन नेवी में एक नया इतिहास बनने वाला है। भारतीय नौसेना का बेड़ा 2 दिसंबर को डोर्नियर सर्विलांस एयरक्राफ्ट उड़ाने वाली पहली महिला पायलट को शामिल करेगा। महिला अधिकारी सब लेफ्टिनेंट शिवांगी कोच्चि में ऑपरेशन ड्यूटी में शामिल होंगी और उड़ान भरेंगी। बता दें कि शिवांगी भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट होंगी। वह बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली हैं। डीएवी पब्लिक स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। इसके बाद उन्होंने सिक्किम मनीपाल इंस्टिच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीटेक किया।   

छोटी उम्र में कोडिंग सीख 12 साल की उम्र में सांटिस्ट बना सिद्धार्थ, सॉफ्टवेयर कंपनी ने दिया जॉब

हैदराबाद के रहने वाले 12 साल के सिद्धार्थ श्रीवास्‍तव पिल्‍लई ने एक अनोखा कीर्तिमान रचा है। उन्‍हें इतनी कम उम्र में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में डेटा साइंटिस्‍ट के तौर पर काम मिल गया है। सिद्धार्थ श्री चैतन्‍य स्‍कूल में कक्षा 7 के स्‍टूडेंट हैं। महज 12 वर्ष की उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करने के लिए सिद्धार्थ अपने पिता को जिम्‍मेदार मानते हैं। उन्‍होंने बहुत छोटी उम्र से ही सिद्धार्थ को कोडिंग सिखाई है।


इस गांव की खेती को देखने के लिए आ रहे कमिश्रर और कलेक्टर, विदेशों तक पहुंची इसकी डिमांड

मध्य प्रदेश की आधी से ज्यादा आबादी खेती कर रही है। लेकिन प्रदेश में इस समय अगर सबसे ज्यादा किसी गांव की चर्चा हो रही है तो वह है होशंगाबाद जिले का बनखेड़ी गांव। बनखेड़ी की पहचान अब विदेशों तक में हो गई। यहां का रामतिल देश-विदेश में अच्छी कीमत में बिक रहा है।  इस एरिया के गुंदरई गांव में आलम यह है कि यहां करीब 250 से ज्यादा एकड़ में इसकी खेती की जा रही है। यह प्रदेश का ऐसा एक मात्र गांव बन गया है जो इतनी बड़े पैमाने पर इसकी पैदावार की जा रही है।

मंदिर में महिला को देखते ही भड़क गया शख्स, आंखों में झोंक दिया मिर्च का स्प्रे

सबरीमाला मंदिर में मंगलवार को जबर्दस्त हंगामा हो गया। यहां भगवान अयप्पा के दर्शन करने पहुंची एक महिला की आंखों में मिर्च का पाउडर(स्प्रे) झोंकने का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। बिंदू अम्मिनी नाम की यह महिला सामाजिक कार्यकर्ता है। वो जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति देसाई के संग मंदिर पहुंची थी। बता दें कि मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर विवाद चल रहा है। पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के पक्ष में फैसला सुनाया था। तृप्ति देसाई यह लड़ाई लड़ रही हैं। बिंदू पर यह हमला आयुक्त कार्यालय के बाहर किया गया।

अमेरिका में भारतीय लड़की से दुष्कर्म कर घोंट दिया गला, विदेश में कर रही थी मेडिकल की पढ़ाई

भारतीय मूल की मेडिकल की एक छात्रा के साथ अमेरिका में बर्बरता की हदें पार कर दी गईं। शिकागो में भारतीय मूल की 19 साल छात्रा की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। छात्रा का नाम रूथ जॉर्ज था और वह मूल रूप से हैदराबाद की रहने वाली थी। वह इलिनोई यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी। उसका शव शनिवार को कॉलेज कैम्पस के गैराज में कार में मिला। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।