शर्मनाक: तलाकशुदा बोल मिसेज वर्ल्ड ने छीन लिया मिसेज श्नीलंका का ताज, मंच पर फूटकर रोई मॉडल
वीडियो डेस्क। मिसेज श्रीलंका 2021 के दौरान स्टेज पर ऐसा ड्रामा हुआ कि जिसने देखा...वो हैरान रह गया। स्टेज पर ही विजेता के सिर से ताज छीन लिया गया। यह ईवेंट रविवार रात को हुआ था। इसमें पुष्पिका डी सिल्वा को मिसेज श्रीलंका चुना गया। इसका प्रसारण श्रीलंका के सरकारी टेलिविजन पर हो रहा था।
वीडियो डेस्क। मिसेज श्रीलंका 2021 के दौरान स्टेज पर ऐसा ड्रामा हुआ कि जिसने देखा...वो हैरान रह गया। स्टेज पर ही विजेता के सिर से ताज छीन लिया गया। यह ईवेंट रविवार रात को हुआ था। इसमें पुष्पिका डी सिल्वा को मिसेज श्रीलंका चुना गया। इसका प्रसारण श्रीलंका के सरकारी टेलिविजन पर हो रहा था। अचानक 2019 की सौंदर्य प्रतियोगिता विजेता कैरोलाइन जूरी स्टेज पर पहुंचीं और पुष्पिका के सिर से ताज उतार लिया। फिर उसे रनर अप को पहना दिया। इसके पीछे यह वजह बताई गई कि पुष्पिका तलाकशुदा हैं। जूरी ने बताया कि प्रतियोगिता के नियमानुसार तलाकशुदा महिलाएं इसमें शामिल नहीं हो सकती हैं। इस अपमान से दु:खी पुष्पिका रोते हुए वहां से चली गईं। उनकी तबीयत बिगड़ गई, तो अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुष्पिका ने आयोजकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही है। उधर, आयोजकों ने माफी मांगी है। और उनका ताज भी वापस किया गया।