अमिताभ बच्चन करीब दो महीने पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उनका इलाज मुंबई के नानावती अस्पताल में हुआ था। कोरोना को मात देने के बाद वे इस वक्त रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर यह बताया गया कि उन्हें शनिवार को मुंबई के नानावती अस्पताल में दोबारा भर्ती कराया गया था। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं है। डीएनए में प्रकाशित खबर के अनुसार अमिताभ अस्पताल में भर्ती नहीं हैं और वह मुंबई में अपने घर पर हैं।
मुंबई. मेगास्टार अमिताभ बच्चन (amitabh bachchan) करीब दो महीने पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उनका इलाज मुंबई के नानावती अस्पताल में हुआ था। कोरोना को मात देने के बाद वे इस वक्त रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर यह बताया गया कि उन्हें शनिवार को मुंबई के नानावती अस्पताल में दोबारा भर्ती कराया गया था। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं है। डीएनए में प्रकाशित खबर के अनुसार अमिताभ अस्पताल में भर्ती नहीं हैं और वह मुंबई में अपने घर पर हैं। मीडिया में ऐसी खबरें थी कि 78 साल के अमिताभ को चोट के कारण भर्ती कराया गया था और शनिवार से उनका इलाज चल रहा है जो कि सच नहीं है।
पिता अमिताभ के अस्पताल में भर्ती होने वाली बात पर स्पॉटब्वॉय ने उनके बेटे अभिषेक बच्चन (abhishek bachchan) से इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने साफ तौर पर मना कर दिया। उन्होंने कहा- डैड मेरे सामने बैठे है और वो एकदम ठीक है। वो कोई डुप्लीकेट होगा वो अस्पताल में भर्ती है।

