हाल ही में टाइटन कंपनी के ब्रांड तनिष्क (Tanishq) के एक विज्ञापन को लेकर काफी बवाल हुआ था। हिंदू-मुस्लिम एकता को दिखाने की कोशिश कर रहे इस विज्ञापन का इतना विरोध हुआ कि कंपनी को इसे वापस लेना पड़ा। इसी बीच फिल्म 'फुकरे' की एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chaddha) अपनी लव लाइफ का तुलना तनिष्क के इसी विज्ञापन से की है। 

मुंबई। हाल ही में टाइटन कंपनी के ब्रांड तनिष्क (Tanishq) के एक विज्ञापन को लेकर काफी बवाल हुआ था। हिंदू-मुस्लिम एकता को दिखाने की कोशिश कर रहे इस विज्ञापन का इतना विरोध हुआ कि कंपनी को इसे वापस लेना पड़ा। इसी बीच फिल्म 'फुकरे' की एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chaddha) अपनी लव लाइफ का तुलना तनिष्क के इसी विज्ञापन से की है। बता दें कि ऋचा लंबे समय से एक्टर अली फजल को डेट कर रही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऋचा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वो अली फजल से बेहद प्यार करती हैं और उन्हें भी उनके परिवार की तरफ से काफी प्यार और सम्मान मिलता है। एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा- मेरी तो लाइफ बिल्कुल उस विज्ञापन के जैसी है। 

ऋचा ने कहा- मुझे अली के परिवार से बेहद प्यार मिला है। मुझे उन लोगों के लिए दुख होता है जिन्हें किसी की शादी के फैसले से भी ऐतराज होने लगता है। एक तरह से ऋचा ने 
हर उस शख्स को आड़े हाथों लिया है, जिसने इस विज्ञापन का विरोध किया था। 

खुद की मिसाल देते हुए ऋचा चड्ढा ने कहा है कि धर्म चाहे कोई भी हो, प्यार हमेशा सबसे बड़ा होता है। बता दें कि कुछ दिनों पहले तक ऐसी चर्चा थी कि ऋचा और अली इसी साल अप्रैल में शादी कर लेंगे। हालांकि कोरोना के चलते उन्हें अपनी शादी टालनी पड़ी थी। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो अली फजल जल्द ही अपकमिंग वेब सीरीज मिर्जापुर 2 में गुड्डू पंडित के किरदार में नजर आएंगे। वहीं ऋचा को लेकर चर्चा है कि वो जल्द ही फिल्म 'भोली पंजाबन' में नजर आएंगी।