बॉलीवुड की प्ले बैक सिंगर नेहा कक्कड़ ने 24 अक्टूबर को रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी की। लॉकडाउन में शुरू हुई लव स्टोरी महज 6 महीने के अंतराल में ही शादी के बंधन में बंध गई। उन्होंने पूरे पारंपरिक अंदाज में आनंद कारज समारोह में शादी की।

मुंबई. बॉलीवुड की प्ले बैक सिंगर नेहा कक्कड़ ने 24 अक्टूबर को रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी की। लॉकडाउन में शुरू हुई लव स्टोरी महज 6 महीने के अंतराल में ही शादी के बंधन में बंध गई। उन्होंने पूरे पारंपरिक अंदाज में आनंद कारज समारोह में शादी की। शादी के दौरान नेहा ने गुलाबी लहंगा पहना था। जबकि शाम को फंक्शन के लिए उन्होंने लाल लहंगे में दिखाई दी। नेहा और रोहनप्रीत के शादी की तस्वीरें और कई वीडियोज सोशल मीडिया वायरल हो रहे हैं। नेहा ने पति के लिए गाया रोमांटिक सॉन्ग...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नेहा कक्कड़ ने अपने शादी समारोह में पति रोहनप्रीत सिंह के लिए गाना गाया। इस दौरान नेहा ने एक ही नहीं बल्कि कई गाने गाए। एक वीडियो में वो 'मैं तेरी हो गई' गाते हुए नजर आ रही हैं।

View post on Instagram

'चश्मा काला' गाने पर नेहा ने किया धांसू डांस 

इसके अलावा नेहा कक्कड़ ने 'काला चश्मा' गाने पर भी धांसू डांस किया। ये सॉन्ग 'बार-बार देखो' का है। इसे कैटरीना और सिद्धार्थ मल्होत्रा पर फिल्माया गया था। अब नेहा ने पति के साथ अपनी शादी में डांस किया। लाल कलर के लहंगे में सिंगर बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

View post on Instagram

इंटरनेट पर छाए नेहा की शादी के वीडियोज और फोटोज

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की शादी की फोटोज और वीडियोज भी आ चुके हैं, इसमें परिवार के लोगों के सामने रस्म अदायगी होती दिख रही है। सोशल मीडिया पर उनकी हल्दी से लेकर सगन, रिंग सेरेमनी और मेहंदी तक की तस्वीरें और वीडियो छाए हुए हैं।

View post on Instagram

इस दिन नेहा कक्कड़ ने किया था रिलेशनशिप की ऑफिशियल घोषणा

बता दें, नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने बीते 9 अक्टूबर को अपने रिलेशनशिप को ऑफिशल किया था। इसके बाद से उनकी लव स्टोरी से लेकर तस्वीरों के चर्चे सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।