बॉलीवुड की प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़ 24 अक्टूबर को रोहनप्रीत के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। सोशल मीडिया पर इस शादी की तस्वीरें और वीडियो खूब धूम मचा रही हैं। नेहा की शादी की कुछ नई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए गए हैं। जिसमें सिंगर टोनी कक्कड़ के साथ जमकर ठुमके लगाते दिख रही हैं।

मुंबई. बॉलीवुड की प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़ 24 अक्टूबर को रोहनप्रीत के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। सोशल मीडिया पर इस शादी की तस्वीरें और वीडियो खूब धूम मचा रही हैं। नेहा की शादी की कुछ नई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए गए हैं। जिसमें सिंगर टोनी कक्कड़ के साथ जमकर ठुमके लगाते दिख रही हैं। कोरोना महामारी में सभी स्टार्स जहां घरों में रहना पसंद कर रहे हैं वहीं, नेहा की शादी को इस दौरान की सबसे बड़ी शादी बताई जा रही है। नेहा के भाई के साथ उर्वशी ने लगाए ठुमके... 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सनी देओल की फिल्म 'सिंह साहब दी ग्रेट' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी नेहा कक्कड़ की शादी में पहुंची थीं। इसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में उर्वशी लाजवाब दिख रही हैं।एक्ट्रेस ने ये वीडियो शेयर करते हुए नेहा और रोहनप्रीत को शादी की बधाई देते हुए उन्हें परफेक्ट कपल बताया है।

View post on Instagram

नेहा कक्कड़ को उर्वशी ने दी बधाई 

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में नई दुल्हन बनीं नेहा कक्कड़ लाल रंग के लहंगे में दिख रही हैं और उर्वशी जैसे ही उन्हें विश करने पहुंचती हैं, उनसे गले मिलने के लिए वह खड़ी होती हैं। उर्वशी नेहा को गले लगकर शादी की बधाई देती हैं। यहां शादी में पहुंचीं उर्वशी रौतेला ने टोनी कक्कड़ के साथ डांस भी किया और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें नेहा रोहनप्रीत के साथ बैठे नजर आ रही हैं और स्टेज पर नेहा के भाई टोनी के साथ लाजवाब परफॉर्मेंस देती दिख रही हैं। 

View post on Instagram

बता दें कि पिछले काफी समय से नेहा और रोहनप्रीत की शादी सुर्खियों में रही है। पिछले दिनों नेहा ने अपनी रोका सेरेमनी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था और फिर हल्दी और मेहंदी की ढेर सारी तस्वीरें उन्होंने शेयर कीं।