Watch Video: नन्ही फैंस पर प्यार लुटाती नजर आईं सामंथा रुथ प्रभु, जेस्चर देख फैंस कर रहे तारीफ

सामंथा रुथ प्रभु का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी नन्ही फैंस को गले लगाती हुई नजर आ रही हैं। अब इस वीडियो को देख लोग सामंथा की खूब तारीफ कर रहे हैं।

Share this Video

एंटरटेनमेंट डेस्क. सामंथा रुथ प्रभु को हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म 'कुशी' के सेट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान वहां पर उनसे कुछ स्कूल की लड़कियां मिलने पहुंची थीं। यह बात जैसे ही सामंथा को पता चली, वैसे ही वो उनसे मिलने आईं और उनको गले गला लिया। इसके बाद उन्होंने सबके साथ सेल्फी ली। अब सामंथा की यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। वहीं फैंस सामंथा के इस जेस्चर को खूब पसंद कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'सामंथा के इस अंदाज ने दिल खुश कर दिया।' दूसरे ने लिखा, 'सामंथा सबसे डाउन टू अर्थ एक्ट्रेस हैं।' वहीं तीसरे ने लिखा, 'यही वजह है कि सामंथा को लोग इतना पसंद करते हैं।' इस वीडियो में सामंथा रेड साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

आपको बता दें सामंथा और विजय देवरकोंडा की फिल्म 'खुशी' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो 1 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस सामंथा और विजय को एक साथ देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Related Video