
Bihar Student Protest : छात्रों के राजभवन मार्च के बीच एक्शन में पुलिस, छात्रों को जमकर दौड़ाया!
पटना में 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर गांधी मैदान से राजभवन की ओर बढ़ते हुए छात्रों का प्रदर्शन उग्र रूप में नजर आया। प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। इसके बाद पुलिस ने छात्रों को दौड़ाया। प्रदर्शन में काफी संख्या में छात्रों की मौजूदगी देखने को मिली और सरकार के खिलाफ उनकी नाराजगी खुलकर सामने भी आई। छात्रों का कहना था कि जब हम लोग अपनी मांगों को लेकर आगे आते हैं तो पुलिस हम पर लाठीचार्ज करती है, वॉटर कैनन चलाती है। यह सब नहीं चलेगा।