Gold Silver Price Today : सोना लुढ़का और चांदी भी फिसली, अचानक घट गए दोनों के दाम

Share this Video

सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार, 19 जून को बड़ी गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को स्थिर रखने के फैसले के बाद वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में बिकवाली बढ़ गई, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा। MCX पर सोने की कीमत में 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई और शाम 5 बजे तक यह 1.68 प्रतिशत टूटकर करीब 1,46,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। पिछले दो दिनों में सोना लगभग 7,000 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है। वहीं चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट देखने को मिली।

Related Video