
Bahraich: घर में घुसकर बच्ची को उठा ले गया Leopard और फिर..., माता-पिता ने क्या बताया?
उत्तर प्रदेश के बहराइच में तेंदुए के हमले की एक और घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। नानपारा रेंज में एक 3 साल की मासूम बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद परिवार के लोगों में डर और चिंता का माहौल है। पीड़ित बच्ची की मां अनीता और उसके चाचा प्रमोद कुमार ने घटना को लेकर अपनी बात रखी। वहीं मेडिकल कॉलेज के ईएमओ डॉक्टर आशीष वर्मा ने बच्ची की स्थिति और इलाज से जुड़ी जानकारी दी।