1 मिनट में लड़के से बना लड़की, वीडियो देखकर लोग मेकअप आर्टिस्ट पर जमकर निकाल रहे अपनी भड़ास

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़का महज एक ही मिनट में मेकअप और कुछ अन्य बदलाव कर लड़की बन जाता है। इस वीडियो को देखकर लोग मेकअप आर्टिस्ट को जमकर बुरा-भला कह रहे हैं।

/ Updated: Jun 19 2023, 04:55 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

Ladka Bana Ladki: लड़कियां खुद को सुंदर दिखाने के लिए मेकअप का खासा ध्यान रखती हैं। लेकिन क्या आपको लगता है कि मेकअप के जरिए ही किसी लड़के को लड़की बनाया जा सकता है। अगर आपका जवाब न है तो आप गलत है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगों का दिमाग हिल गया है। इस वीडियो में एक लड़का महज कुछ बदलाव कर मेकअप के सहारे कुछ ही पलों में लड़की बन जाता है। इंटरनेट पर इस वीडियो के देखकर लोग शॉक्ड है और उन्हें अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा है। वायरल वीडियो में लड़का पहले अपनी दाढ़ी को ट्रिम करता है और फिर आंखों पर लेंस लगा लेता है। इसके बाद मेकअप की बारी आती है। धीरे-धीरे कर वह लड़की के रूप में ढलता जाता है। ट्विटर पर यह वीडियो @HasnaZarooriHai हैंडल से पोस्ट किया गया है।