नई मंडी इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा, एसएसआई एमएस बिष्ट ने पुलिस टीम के साथ संधावली पुलिया के पास से भाजपा नेता जितेंद्र चौधरी को गिरफ्तार किया। पकड़ी गई युवती ने बताया कि आरोपी भाजपा नेता वेश्यावृत्ति कराता था। 

मुजफ्फरनगर: भाजपा नेता पर वेश्यावृति कराने का आरोप लगा है। नई मंडी पुलिस ने है। नई मंडी पुलिस ने भाजपा नेता को वेश्यावृति कराने के आरोप में गिरफ्तार किया। सेक्स रैकेट में पकड़ी गई लड़की ने चौकाने वाला खुलासा किया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भाजपा नेता से जुड़े सेक्स रैकेट के तार
जानकारी के मुताबिक पकड़ी गई युवती ने बताया कि आरोपी भाजपा नेता वेश्यावृत्ति कराता था। फिलहाल पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। नई मंडी इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा, एसएसआई एमएस बिष्ट ने पुलिस टीम के साथ संधावली पुलिया के पास से भाजपा नेता जितेंद्र चौधरी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से एक युवती और दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मकान मालिक को दो दिन बाद पकड़ कर जेल भेजा था। इंस्पेक्टर ने बताया कि इस सेक्स रैकेट के तार भाजपा नेता से जुड़े है। 

भाजपा नेता को किया गया गिरफ्तार
इंस्पेक्टर नई मंडी ने बताया कि भाजपा नेता को वेश्यावृत्ति कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि पुलिस ने दो सप्ताह पहले गांधी कालोनी में गली नंबर 16 के एक मकान पर छापा मार कर सेक्स रैकेट पकड़ा था, जो गोयल कोचिंग सेंटर का वार्ड लगा कर चलाया जा रहा था। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी का कहना है कि जितेंद्र चौधरी संगठन में कोई पदाधिकारी नहीं था। यह कार्यकर्ता के नाते पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होता था। सूबे में भाजपा की सरकार है यदि कोई भी पार्टी को नेता, पदाधिकारी या कार्यकर्ता गलत काम करता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई होगी।

Gyanvapi Case: आखिर क्या है प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट जिसकी इन दिनों हो रही चर्चा, जानें क्या है इसके मायने

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद मामले में आखिर क्या हैं दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे

Gyanvapi Masjid dispute:आखिर क्या है ज्ञानवापी का मतलब? जानें इसका इतिहास और विवाद